खंगराले ने जूते की माला पहनाकर किया पुतला दहन


सीहोर। दलित कांग्रेस नेता नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चितंक ने दलित समाज की महिला व पुरूषों के साथ तहसील कार्यालय के समक्ष देश के मुख्य न्यायधीश मां.बी.आर.गबई की और जूता फै कने का प्रयास कर अपमानित करने वाले एडवोकेट राकेश किशोर का सीहोर के अम्बेडकर अनुयाईयों द्वारा प्रदर्शन कर आरोपी को जूते की माला पहनाकर घसीटते हुए जूते मारकर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर श्री खंगराले ने केन्द्र सरकार से मांग कि है की मनुवादी सोच के अपराधी पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दायार कर फांसी दी जावे इसी प्रकार ग्वालयर के एडवोकेट अनिल मिश्रा जिसके द्वारा डॉ.अम्बडेकर के संविधान लिखे जाने को लेकर संविधान विरोधी टिप्पणी पर दायार मुकदमे अनुसार गिरफतार कर जेल भेजा जावे एवं इनके घरों को बुलडोजर से तोड़ा जावे उक्त मांग करने वालों में प्रमुख्य रूप से म.प्र. काग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री डॉ. अनीस खान, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कुतुबुद्दीन शेख, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम भारती, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव तात्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, जांहगीर कुरैशी, धर्मप्रकाश आर्य, पन्नालाल खंगराले, धन्नालाल परचौले, मोहन लाल सिबरा, दीपक सोनकर, रामहेत अहिरवार, रामअवतार सिबरा, हेमराज सिबरा, तारा बाई, शांति बाई, कमला बाई अहिरवार, सुमित्रा बाई अहिरवार आदि लोग प्रमख थे।

Post a Comment

0 Comments