सीहोर। समर्थन मूल्य पर सोयबीन बेचने के लिए किसान रजिट्रेशन नहीं करा पा रहे है लम्बे समय से सरकारी सोयाबीन खरीदी रजिट्रेशन साईट बंद पड़ी हुई है इधर अनेक गांवों में सोयाबीन की फसल पक कर तैयार भी हो गई है। रजिट्रेशन नहीं होने की दशा मेें किसानों को काफी कम दाम पर अपनी सोयाबीन की फसल को बेचना पड़ता है जिस से किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। मंगलवार को किसान नेता बने सिंह दांगी के नेतृत्व किसानों के द्वारा डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में सोयबीन ऑनलाईन साइट चालू किए जाने की मांग की है। संबंध में बने सिंह दांगी
ने बताया कि खरीफ सोयाबीन फसल पक कर तैयार है लेकिन अभी तक सोयाबीन खरीदी के लिए पंजीयन साईट चालू नहीं की गई है। पंजीयन साईट जल्द से चालू की जाए ताकी किसान पंजीयन करा सके और सर्मथन मूल्य पर अपनी उपज बेच सके क्योंकी मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे 800 से 300 रुपये सौ कम दाम पर खरीदी हो रही है जिसमे किसानो की लागत भी नहीं मिल पा रही है।

0 Comments