सीहोर, 09 सितंबर, 2025 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीहोर स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में 356 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया तथा कंपनियों द्वारा 172 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में स्वरोजगार विभागों द्वारा अनेक योजनाओं के तहत हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत कर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदकों का मेडिकल परीक्षण किया गया। रोजगार मेले में लीड बैंक अधिकारी श्री जयदीप भट्टाचार्य, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, आईटीआई प्राचार्य श्री प्रकाश सिंह उइके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments