सीहोर जिले में आगामी 17 सितम्बर से मनाया जाएगा ’स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ सेवा पर्व में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों की होगी भागीदारी नागरिकों को सेवाओं और सुविधाओं का त्वरित प्रदाय ही सेवा पर्व का परम लक्ष्य’ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ में अनेक गतिविधयों को होगा आयोजन कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सेवा पर्व मनाने के दिये दिशा-निर्देशा



सीहोर, 09 सितंबर, 2025   प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में आगामी 17 सितम्बर से सेवा पर्व मनाया जाएगा। सेवा पर्व का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती को होगा। इस दौरान नागरिक सेवाओं और सुविधाओं की बेहतरी और इन्हें सहज रूप से नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सेवा पर्व के आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माघ्यम से दिये गये निर्देशों के पश्चात् कलेक्टर श्री बालागुरू के ने एनआईसी कक्ष में बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन, डीएफओ श्रीमती अर्चना पटेल, संयुक्त कलेकटर सुश्री वंदना राजपूत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 


            कलेक्टर श्री बालागुरू के ने बताया कि सरकार जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सेवा पर्व के रूप में मनाया जाकर नागरिकों तक सेवाओं के सुगम प्रदाय की व्यवस्था करेगी। पर्व के दौरान सरकार सुशासन का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासकीय सेवाओं की रिस्पॉन्सिबल डिलेवरी सुनिश्चित करेगी। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा है कि इस अभियान में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठन सभी अपनी भागीदारी करेंगे। उन्होंने संबधित अधिकारियों को जनसामान्य को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस अभियान की थीम ’स्वच्छोत्सव’ है। अभियान का केन्द्रीय विषय ’स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ है, इसलिए अभियान के दौरान रक्तदान शिविर लगाने सहित स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।           


            कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि 17 सितम्बर से जिले में शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान (सेवा पर्व) से जनता से जुड़े 7 प्रमुख विभागों की महती जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को जन-जन का अभियान बनाने के लिए सभी तैयारियां करें। उन्होंने बतायाकि कि सम्पूर्ण अभियान के दौरान वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं जिलों के भ्रमण में रहेंगे और किसी भी जिले में औचक रूप से पहुंच कर वहां हो रहे सेवा पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सेवा ही हमारा मूल धर्म है और सुशासन संकल्प है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से हम अपने इस संकल्प को पर्व के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार सेवाओं और सुविधाओं का त्वरित प्रदाय ही सेवा पर्व का परम लक्ष्य है। दो अक्टूबर को इस पर्व का समापन समारोह पूर्वक किया जाएगा।           


            कलेक्टर ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान 17 से 24 सितम्बर तक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसी दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे। एक पेड़ मां के नाम एवं मां की बगिया के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। पर्व के दौरान नए नमो पार्क, नमो बाग, नमो वन, नमो उपवन बनाए जाएंगे। इसी प्रकार 27 सितम्बर को नमो मैराथन आयोजित की जाएगी। पर्व के दौरान विकास मेले एवं प्रदर्शनी के अलावा विद्यार्थियों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस पर्व के दौरान रोजगार आधारित कामों का प्रचार-प्रसार किया जाए और समाज के सभी वर्गों के लोगों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित भी किया जाए। पर्व के दौरान ही 22 सितम्बर को नवरात्रि पर्व और 02 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इसलिए इन पर्वों के दौरान भी सेवा पखवाड़ा अभियान में जन सहभागिता बढ़ाने पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।   


            कलेक्टर श्री बालागुरू के बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे देश में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जायेगा। साथ ही आदि सेवा पर्व भी मनाया जाएगा। आदि सेवा पर्व के दौरान सभी जनजातीय बहुल गांव के लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में गांव के विकास के बारे में चर्चा-परिचर्चा करेंगे। गांव की विकास योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय बहुल ग्राम पंचायतों में आदि सेवा केन्द्र बनाए जाएंगे। इन सेवा केन्द्रों को जनसमस्या/जनशिकायत निवारण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। दो अक्टूबर को ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर विकास योजना का अनुमोदन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संपूर्ण सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान उनके विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।


 



Post a Comment

0 Comments