सशक्त और समृद्ध भारत के लिये सभी का सशक्त होना जरूरी - मंत्री श्री कुशवाह दिव्यांगजनों में असीम क्षमता और अद्भुत प्रतिभा होती है, प्रतिभा को पहचानने और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत- मंत्री श्री कुशवाह दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर देने के लिये सरकार निरन्तर काम कर रही है- मंत्री श्री कुशवाह 130 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित सेवा पखवाड़ा के तहत सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित



सीहोर,18 सितम्बर,2025   दिव्यांगजनों में असीम क्षमता और अद्भुत प्रतिभा होती है। उनकी प्रतिभा, योग्यता को पहचाने, उसे तरासने और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत होती है। अपनी प्रतिभा के दम पर देश-प्रदेश के कई दिव्यांगजनों ने खेल और कई रचनात्मक गतिविधियों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। यह बात प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरी संवेदशीलाता के साथ दिव्यांगजनों के कल्याण और उत्थान के लिये निरन्तर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर प्रदान करना सरकार का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।


      मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि मध्यप्रदेश 18 वर्ष तक की आयु समस्त बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिये सभी जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 14 नवंबर तक किया जायेगा, तथा दो माह सभी संभावित दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी। दिव्यांगता का जल्दी पता चलने पर बच्चे के तुरंत समुचित उपचार एवं आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा सुरू किया गया है। इस पखवाड़े के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी महिलाओं की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त भारत और समृद्ध भारत के सपने को साकर करने के लिये सभी को सशक्त बनाना आवश्यक है।   


      कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने 130 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये। इन उपकरणों में व्हील चेयर, बैशाखी, ईयर मशीन, स्टिक आदि शामिल है। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री श्री कुशवाह ने बैठक आयोजित कर संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली वायंगणकर तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान के संचालक डॉ अखिलेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments