सीहोर,18 सितम्बर,2025 जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि सकारात्मक रूख अपनाते हुये विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों के प्रकरणों का समय पर निष्पादन कर ऋण उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करना, केवल लक्ष्य पूर्ति का मामला नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के विभागों के लक्ष्य के अनुरूप बैंकों में पहुंचने वाले स्वरोजगार के प्रकरणों के निराकरण में सकारात्मकता और संवेदनशीलता दिखायें। ताकि रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में लोग आगे बढ़ें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। इसके लिये जरूरी है कि बैंकर्स समय पर आवेदनों पर ऋण वितरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बैठक में पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, एनआरएलएम, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने, पशुपालन, मत्स्यपालन, शहरी विकास अभिकरण, एनआरएलएम एवं आदिम जाति कल्याण विभाग, अंत्यावसायी, वित्त विकास निगम और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के लिये तय लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में महत्वाकांक्षी आचार्य विद्यासागर योजना के प्रकरणों में ऋण का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वसहायता समूहों को लक्ष्य के अनुरूप बैंक लिंकेज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में समूहों की छोटी छोटी आर्थिक गतिविधयॉं महत्वपूर्ण हैं।
बैठक में कलेक्टर ने पिछली डीएलसीसी में दिये गये निर्देशों का पालन, वार्षिक साख योजना, सीएम हेल्पलाइन, ऋण वसूली, आरसीसी, स्वसहायता समूहों को बैंक लिंकेज, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन, एलडीएम श्री जयदीप भट्टाचार्य तथा सभी बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments