सीहोर,18 सितम्बर,2024-25 शासन द्वारा जिले के स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क शव वहन उपलब्ध कराए गए हैं। सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि जिले के नागरिक आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए नंबरों 0755-2440502, 6269907250, 6269906944 पर कॉल करके निशुल्क वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य शासकीय अस्पतालों में रोगी/दुर्घटना पीड़ितों की इलाज के दौरान मृत्यु (इंस्टीट्यूशनल डेथ ओनली) होने पर मृतक को सम्मानपूर्वक अपने परिजनों को सुपुर्द कर निशुल्क उनके निवास स्थल तक पहुंचाना है।
0 Comments