नरेन्द्र खंगराले डॉ.अम्बेडकर पार्क की मरम्मत के साथ वार्ड क्रं. 11 में विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


सीहोर। अ.जा.ज.पि.अल्प संख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक ने अ.जा.बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 सीहोर में स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क की मरम्मत एवं वार्ड क्रं. 11 में रविदास मंदिर के सामने विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा जाटव समाज के जर्जर भवन को तोडकऱ सामूदायिक भवन निर्माण् के साथ खटीक मोहल्ले के सामने सार्मदायिक भवन एवं रामदुलारे सोनकर के घर के सामने पुलिया व रोड निर्माण की मांग की गई। श्री खंगराले ने यह भी बताया कि डॉ. अम्बेडकर पार्क में कई दिनों से नपा द्वारा अपेक्षा की जा रही है। जबकि शहर के अनेकों पार्कों में करोड़ों रूपये के निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। वार्ड क्रं. 11 दलित बाहुल्य वार्ड होने के कारण प्रशासन द्वारा उक्त वार्ड में कोई ध्यान नही दिया जा रहा है और नाह ही वार्ड में साफ-सफाई हो रही है। भाजपा के निष्क्रिय वार्ड पार्षद लोकेन्द्र चौहान द्वारा वार्ड में कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण वार्ड वासियों में काफी निराशा एवं आक्रोष व्याप्त है। यदि इसी प्रकार दलितों की अपेक्षा की गई तो डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments