सीहोर के पीएमश्री एमएलबी स्‍कूल में निशुल्‍क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित बेटियों की शिक्षा में सहायक है निशुल्‍क साइकिल वितरण योजना – विधायक एवं अध्‍यक्ष



सीहोर, 09 सितंबर, 2024-25  सीहोर स्थित पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्‍मी बाई स्‍कूल में निशुल्‍क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने सभी पात्र छात्राओं को निशुल्‍क साइकिलों का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्‍व में देश एवं प्रदेश में विकास और कल्‍याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क साइकिल वितरण योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत साइकिल मिल जाने से छात्राओं को स्‍कूल आने और जाने में आसानी हो गई है और उन्‍हें अब स्‍कूल आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। यह योजना हमारे गांव की बेटियों के सपनों को पूरा करने में मददगार तो साबित हो ही रही है, बल्कि उन्‍हे सशक्‍त बनाने और देश को विकास की राह पर ले जाने में भी सहायक बन रही है। जब हमारे गांव की बेटियां अच्‍छी शिक्षा प्राप्‍त करेंगी तो निश्चित ही देश भी तरक्‍की करेगा। उन्‍होंने छात्राओं को नई साइकिल मिलने पर उन्‍हें बधाई भी दीं। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को तंबाकू मुक्‍त संस्‍थान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर, श्री सुदीप प्रजापति, प्राचार्य रुपश्री नागेश सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्‍कूल का शैक्षणिक स्‍टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments