
सीहोर। मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बार-बार हड़ताल और ज्ञापन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है। सहकारिता कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 8 सितंबर से 24 सितंबर तक र्परे प्रदेश में हड़ताल पर है। गुरूवार को हड़ताल के चौथे दिन सहकारिता कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बी एस चौहान भी कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए। सहकारिता कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। सीहोर जिले के समस्त सहकारिता समिति के प्रबंधक और कर्मचारी भी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि 60 प्रतिशत कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन तत्काल चयन होना चाहिए। साथ ही अक्टूबर 2023 से प्रति विक्रेता 18 माह का जो 54 हजार है जो मात्र 18 जिलों को मिला है लेकिन अभी भी 34 जिलों में भुगतान नहीं किया गया है। जिले के कर्मचारियों को तत्काल मिलना चाहिए। साथ ही सहकारिता कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आवास या विंध्याचल भवन का घेराव करेंगे। क्योंकि बार-बार अधिकारियों के द्वारा केवल हमें आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
0 Comments