पत्थरों पर बैठे मरीजों की तकलीफ देखकर दुखी हुए विधायक अस्पताल में मरीजों के लिए सर्वसुविधा युक्त बनाऐंगे वैटिंगरूम


सीहोर। ईलाज के लिए बाहर बैठकर प्रतिक्षा कर रहे मरीजों की तकलीफों को देखकर विधायक सुदेश राय काफी दुखी हो गए। तत्काल विधायक सुदेश राय ने अपने अधिनस्तों को मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में सर्वसुविधा युक्त वैटिंग रूप निर्माण कराने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। विधायक राय के इस तरह अचानक अस्पताल पहुंचने से डॉक्टर नर्स सहित अन्य कर्मचारी सकते में आ गए। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में निमार्णाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करने विधायक सुदेश राय अचानक अस्पताल पहुंच गए। उन्होने मेडिकल कार्य के लिए उपयोगी निमार्णाधीन बिल्डिंग को देखा और संबंधित इंजीनियर एवं अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिस के बाद डॉक्टर भी अपने केबिनों से निकलकर नीचे आ गए विधायक राय के अस्पताल पहुंचने की जानकारी लगते ही कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होने डॉक्टरों को मरीजों के ईलाज को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधायक राय घूमते हुए अस्पताल के बाहर ओपीडी के बाहर लाईन में लगे और सीडिय़ों और पत्थरों की कुर्सियों सहित अस्पताल में जहां तहां बैठकर विभिन्न कारणों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों से विधायक राय ने चर्चा की उनका हालचाल जाना इस दौरान कुछ मरीजों ने विधायक राय को अस्पताल के बाहर छाया नहीं होने, बैठने की सही जगह नहीं होने जैसी परेशानियां बताई।

Post a Comment

0 Comments