सीहोर, 08 सितंबर, 2024-25 कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अपने गांव, शहर, मोहल्ले को संपूर्ण साक्षर करने के लिए अपना पूर्ण योगदान देने तथा अपने घर, परिवार, पड़ोस एवं गांव, शहर के सभी असाक्षरों को चिन्हांकित कर उन्हें साक्षर होने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। सभी साक्षर साथियों को अक्षर साथी बन कर राष्ट्र को संपूर्ण साक्षर बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने तथा अपने क्षेत्र में चल रहे सामाजिक चेतना केंद्र में भी यथा संभव सहयोग देकर अपने गाँव, मोहल्ले, शहर को सम्पूर्ण साक्षर बनाने की शपथ दिलाई गई।
0 Comments