पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्‍चों से कलेक्‍टर ने की भेंट खूब मेहनत करने और जीवन में सफलता प्राप्‍त करने के लिए किया प्रोत्साहित

सीहोर, 09 सितंबर, 2025    कलेक्‍टर श्री बालागुरू के. से पीएम केयर्स फॉर चिल्‍ड्रन योजना के हितग्राही बच्‍चों ने भेंट की। इस दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बच्‍चों से चर्चा की और उन्‍हें शिक्षा प्राप्‍त करने, खूब मेहनत करने एवं भविष्य में सफलता प्राप्‍त करने के लिए प्रोत्‍साहित किया। कलेक्‍टर श्री बालागुरू के. ने योजना के तहत बच्चों को उपहार भी भेंट किए।

    उल्‍लेखनीय है कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना 29 मई 2021 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य उन बच्चों को सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 तक की अवधि के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता, कानूनी अभिभावक या दत्तक को खो दिया है। इस योजना के तहत सीहोर जिले में चार बच्चे लाभान्वित हो रहे है, जिनमें से दो बच्चे एमबीए एवं बीबीए जैसे उच्च शिक्षा संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना से बच्चों को संबल प्राप्त हुआ है, जिससे वह भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने बताया कि विभाग द्वारा इन बच्‍चों का निरंतर फॉलोअप लिया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों की काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पालन पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं

Post a Comment

0 Comments