सीहोर। सोमवार को शहर के बाजारों में स्वदेशी अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में दुकानों पर पहुंच कर यह स्वदेशी सामान मिलता है के बोर्डं लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ जैसे नारे भी लगाए। अटल बिहारी वाजपेई चौराहा से कोतवाली चौराहा और तहसील चौराहा तक विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दुकानदारों को महाजन के द्वारा स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओ और दुकानदारों सहित नागरिकों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक चाल चलते हुए रूस और चीन की मदद से अमेरिका को घुटनों पर ला दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने और देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से देशी सामान प्रयोग करने का आह्वान किया है। जिससे कि अपने देश का पैसा देश में रहेगा और डॉलर दुनिया में औधे मुंह गिरेगा।
महाजन ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे लोकतांत्रिक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं जिसके लिए हम सभी दुकानदारों आम नागरिकों को विदेशी सामान खाद्य पदार्थ कपड़े जूते इलेक्ट्रिक सामान सहीत सभी वस्तुओं का बहिष्कार करना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। स्वदेशी अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यंकर्तां शामिल रहे।


0 Comments