सीहोर। विधायक सुदेश राय ने कहा कि सीहेार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और तहसील क्षेत्र से अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा ले रहे भोपाल में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के लिए विधायक सुदेश राय ने सासंद आलोक शर्मा को बधाई शुभकामनाएँ दी। शासकीय सुभाष एक्सीलेंस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम मेंं प्रमुख रूप से संगठन महामंत्री हितानंद,मंत्री चेतन्य कश्यप, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह,राज्यमंत्री कृष्णा गौर,महापौर मालती राय सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता खिलाड़ी उपस्थित रहे।
0 Comments