
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निदेर्शानुसार आगामी रबी सीजन में जिले में उर्वरक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह द्वारा जिला सहकारी मर्यादित्त बैंक सीहोर के सभागार में सीहोर एवं इछावर विकासखण्ड की सहकारी समितियों के प्रबंधकों, डबललॉक केन्द्र प्रभारियों तथा निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर अपर कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी रबी सीजन में जिले में उर्वरको की उपलब्धता के आधार पर सुगमता पूर्वक उर्वरक विक्रय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उर्वरक भण्डारण एवं वितरण से संबंधित सभी रिकार्ड व्यवस्थित रखे जाएं। प्रत्येक क्रेता एवं कृषक को देयक नियमानुसार उर्वरक दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित विक्रय केन्द्र से ही उर्वरक का विक्रय किया जाए और अन्यत्र स्थान से विक्रय करने वालों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरकों का विक्रय न हो। उन्होंने कहा कि लाईसेंस में अनुमति प्राप्त कंपनी के उर्वरकों का ही विक्रय किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक व्यवस्था को र्सचारु रुप से संचालित करने के लिए यह सुनिश्चित करे कि किसान के लिए नियमानुसार टोकन व्यवस्था की जाए और सदभाव पूर्ण तरिके से वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी एवं समिति प्रबंधक द्वारा नियम विरूद्ध उर्वरक भण्डारण एवं विक्रय किए जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। बैठक में कृषि विभाग के उपसंचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियो एवं व्यापारियो को बिना अनुमत्ति के जिले के बाहर उर्वरकों का विक्रय नही करने एवं इसकी निगरानी रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही निर्देश दिए कि प्रतिदिन उर्वरक वितरण की जानकारी गूगलशीट के माध्यम से प्रस्तुत की जाए। सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि किसी भी क्रेता को उर्वरक विक्रय करने से पहले आधारकार्ड के साथ उनकी भूमि संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए जाएं और उन दस्तावेजों को संधारित करके रखा जाए। बैठक में एसडीएम तन्मय वर्मा, स्वाति मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी नीरज भार्गव सहित अन्य संबंधित अधिकारी
0 Comments