सीहोर। सीहोर जिले में बड़ते अन्याय अत्याचार को लेकर दलितों पर आये दिन बलत्कार, हत्याऐं, प्रताडऩाओं के मामले एवं दलितों की पट्टे की भूमि पर प्रभावशाली भूमाफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर म.प्र.विधानसभा भाण्डेर वरिष्ठ विधायक फूलसिंह बरैया को नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस ने अवगत कराया। जिसे लेकर श्री बरैया द्वारा गहन चिंतन व्यक्त करते हुए कहा कि सीहोर जिले के दलितों की समस्याओं के सम्बंध में सूचि बनाई जावे, जिसे लेकर सीहोर में उनकी समस्याओं के निरारकण के लिये कलेक्टर कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन किया जावेगा। अगर दलितों की समस्या का शीघ्र निराकरण नही किया गया तो म.प्र.विधानसभा में उनके मुद्दों को उठाया जायेगा। इस अवसर पर नरेन्द्र खंगराले के साथ पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
0 Comments