
सीहोर। नागरिकों की समस्याओं का समाधान तय वक्त में कराना आपकी ड्यूटी है। कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों के साथ दुव्र्यवहार किसी भी हालत में सहन नहीं करूंगा। विद्युत वितरण कंपनी शहर जोन क्रमांक 1 और 2 के ए ई अतुलेश और अग्रवाल को बुलाकर विधायक सुदेश राय ने अपने तीखे अंदाज में दी समझाइश। विधायक सुदेश राय ने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटरों के कारण उत्पन्न हो रहे विवादों को भी आपको उपभोक्ताओं के साथ सद व्यवहार करते हुए शांत कराना है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक हमारे लिए सर्वोपरि हैं। बिजली उपभोक्ताओं के साथ अगर आप का व्यवहार नहीं सुधरता है तो सीधे ऊर्जा मंत्री से ही बात करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिजली उपभोक्ता किसानों व्यापारियों नागरिकों के साथ है । बिजली कंपनी के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने देंगे जरूरत पड़ती है तो अधिकारियों को जिले से बाहर भी करा देंगे । बीते दिनों से लगातार विद्युत वितरण कंपनी के ग्रामीण और शहर के कार्यालय में पहुंचने वाले बिजली उपभोक्ता नागरिकों के साथ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा दुव्र्यवहार किए जाने और समस्याओं से संबंधित आवेदन नहीं लिए जाने सहित गाली गलौज करने की शिकायत लगातार विधायक सुदेश राय को अनेक नागरिकों जन् प्रतिनिधियों के द्वारा मिल रही थी। बीते दिनों कुछ मामलों के वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुए थे जिसमें विद्युत कंपनी के अधिकारी महिलाओं से बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। शिकायत मिलने के बाद विधायक सुदेश राय ने दोनों जिम्मेदार विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को अपने लीशा टॉकीज स्थित कार्यालय बुलाया और अपने अंदाज में समझाइश दी।
0 Comments