कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन के संबंध में दिये निर्देश, उर्पाजन के संबंध में बैठक आयोजित


सीहोर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की समयावधि 10 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन के संबंध बैठक आयोजित कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश है कि किसान पंजीयन में किसी भी प्रकार की कठनाई न हो इसके लिए निर्धारित पंजीयन केन्द्रों का निरीक्षण के निर्देश दिये और कहा कि एमपी ऑनलाईन, कियोस्क कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर किसान पंजीयन स:शुल्क (अधिकतम 50 रु. प्रति पंजीयन) कराया जा सकेगा। इस प्रकार प्रति पंजीयन के लिए 50 रु से अधिक शुल्क नहीं लिया जाये। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत पंजीयन कार्य हेतु इच्छुक कियोस्क सेन्टर के प्रबंधकों द्वारा पोर्टल पर पूर्ण रूप से स्पष्ट जानकारी व आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, फर्म का पंजीयन प्रमाण पत्र) दर्ज करें। पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन सुविधा एवं शुल्क राशि के संबंध में में आवश्यक बैनर स्वयं प्रतिष्ठान द्वारा अपने व्यय पर लगाया जाए।

Post a Comment

0 Comments