मुख्यमंत्री डॉ यादव 12 सितंबर को पेंशन हितग्राहियों के खाते में 320 करोड़ रूपये से अधिक की राशि करेंगे अंतरित

सीहोर, 11 सितंबर, 2025    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 सितंबर को झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन योजनाओं के लगभग 53 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 320 करोड़ 89 लाख रूपये की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा समुदाय के निर्धन, निराश्रित, वृद्धजनों, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहिता एवं दिव्यांगजनों के लिये पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही है। इन पेंशन योजनाओं में हितग्राही को प्रतिमाह 600 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Post a Comment

0 Comments