कुबेरेश्वरधाम पर पितृपक्ष में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन


सीहोर। हर साल की तरह इन दिनों जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम में इन दिनों प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।

समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य ने गुरुवार को बाबा को भोग लगाकर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। प्रसादी वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, वहीं शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। 


Post a Comment

0 Comments