केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का विधायक राय ने किया स्वागत


सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को विधायक सुदेश राय ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मियता के साथ स्वागत किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर भोपाल हाईवे पर अपने वाहनों के काफिले को रोका और विधायक सुदेश राय से जिले की राजनीति गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। स्वागत के दौरान विधायक सुदेश राय के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments