सेवा पखवाड़ा के तहत जिलेभर में आयोजित की गईं अनेक गतिविधियां 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा


सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निदेर्शानुसार जन भागीदारी, स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देने एवं नागरिकों में स्वच्छता, सेवा और सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीहोर जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। यह सेवा पखवाड़ा अभियान 02 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत 19 सितंबर को जिलेभर में अनेक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम, पौधरोपण कार्यक्रम, स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता सभा सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के दौरान जिलेभर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों और स्कूल बच्चों ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत इछावर सिविल अस्पताल में स्वच्छता मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments