पंचमुखी हनुमान मंदिर पर माँ दुर्गा स्थापना को लेकर समिति की बैठक सम्पन्न माँ दुर्गा स्थापना पर होगें भव्य आयोजन-संरक्षक रमेश सक्सेना


सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पावर हाऊस कॉलोनी स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर माँ दुर्गा स्थापना की जावेगी, आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु समिति के संरक्षक पूर्व विधायक रमेश सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई। सर्व प्रथम हनुमान बब्बा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में श्री सक्सेना ने समिति के पदाधिकारी व सदस्यगणों को संबोधित करते हुए कहा कि इव वर्ष भव्यता के साथ माँ दुर्गा उत्सव मनाया जावेगा एवं सांस्कृतिक आयोजन किये जायेगें। समिति अध्यक्ष विनय सक्सेना (पन्ना) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 सितम्बर 2025 संगीतमय सुन्दरकाण्ड होगा एवं दिनांक 24,25,26 को भव्य गरबा महोत्सव आयोजित किया जावेगा, दिनांक 28 सितम्बर को महाआरती एवं दिनांक 29 सितम्बर को भजन संध्या आयोजित की जावेगी। उक्त आयोजनों में मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमीबन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की समिति द्वारा अपील की गई है। धार्मिक आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह करने वालों में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक रमेश सक्सेना, सह संरक्षक तरूण गोसाई, अशोक राजपूत, समाज सेवी अखिलेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, समिति अध्यक्ष विनय सक्सेना (पन्ना), मंदिर मुख्य पुजारी अशोक जोशी, पुजारी अरूण जोशी, विशाल परदेशी, आशीष गेहलोत, माखन परमार, अनिल बिले, शुभम मालवीय, विनीत कौशल, महेन्द्र वर्मा, अजय पाल पार्षद, नरेन्द्र राजपूत पार्षद, गिरीश मेहता, भगवान सिंह चन्द्रवंशी, पंकज मालवीय, कालू शर्मा, बबलु गांठे, कैलाश उमरे, चन्दु गांठे, सौरभ शर्मा, सोनू वर्मा, भुवन बंसल, बबलु शर्मा, प्रेम राय, रोहन चौहान, सौरभ बुंदेला, आशीष गोहर, आशीष कुशवाहा, नितेश सेन, राहुल दांगी, हार्दिक जैन, धैर्य वर्मा, राहुल बुंदेला आदि शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments