अन्तर्राष्ट्रीय दिवस 07 सितम्बर 2025 अंतर्राष्ट्रीय नील गगन के लिये स्वच्छ वायु दिवस'' मनाया जाएगा सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में निर्देश दिए गए

सीहोर, 06 सितंबर, 2025 अंतर्राष्ट्रीय नील गगन के लिये स्वच्छ वायु दिवस'' 7 सितंबर के अवसर पर आयोजन किए जाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स की बैठक आयोजित कर निर्देश दिएl

उन्होंने बताया कि 9 सितंबर तक संस्थाओं में सन्दर्भित विषय पर चिकित्सा अधिकारियों , स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ, ए.एन.एम, कम्युनिटी मोबिलाइजर, सी.एच.ओ, एम.पी.डब्ल्यू., बी. ई. ई. आदि का उन्मुखीकरण एवं प्रचार प्रसार की गतिविधियों आयोजित की जाएगी। समस्त स्थानीय संस्था प्रभारियो को शासकीय, अशासकीय, एनजीओ एवं आयुष विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का उन्मुखीकरण किये जाने के निर्देश दिए गए। जिला एवं विकासखण्ड में पदस्थ कम्युनिटी मोबिलाईजर को शहरी एवं विकासखण्ड में आशा की बैठक में उपरोक्त विषय पर उन्मुखीकरण किया जाने के निर्देश दिये गये। स्थानीय एनजीओ एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयो से स्थानीय समाज को अनिवार्य रूप से वायु प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग संबंध विषयों पर संवेदीकरण बैठक आयोजित किये जाने की अपील की है। शहरी एवं विकासखण्ड के अधिकारियो से स्थानीय हाट बजार, कालेज, स्कूल भीड़ वाले इलाके जैसे बाजार, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, हाईवे आदि के समीप संबंधित पोस्टर एवं वॉन पेंटिंग करवाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। समुदाय से सामुदायिक जुड़ाव गतिविधियों जैसे स्थानीय मेले, धार्मिक कार्यक्रमों में धुऐंदार चूल्हे का उपयोग कम करने की अपील की हैं। वायु प्रदूषण रोकने के लिये समस्त स्थानीय सम्मानीय जनमानस से एकजुट होकर प्रदूषण करने वाले समस्त स्रोतों का प्रयोग बन्द करने के लिए मुहिम चलाने की अपील की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments