सीहोर, 06 सितंबर, 2024-25 जन सुरक्षा अभियान के तहत आष्टा तहसील के ग्राम किलेरामा और ग्राम सेवादा में ई केवाईसी एवं वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया गया।
शिवरों में बैंक खाता ग्राहकों को बताया गया कि बैंक खातों में ई-केवाईसी निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना अनिवार्य है। समय पर ईकेवाईसी न होने से खाता निष्क्रिय हो जाता हैं जिससे शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इस अवसर पर बताया गया कि ई केवाईसी की प्रक्रिया ग्राहकों को पहचाने बिना नहीं की जा सकती इसलिए ग्राहक स्वयं अपनी केवाईसी करने बैंक जाएं और अपनी केवाईसी काराएं।
इस अवसर पर सभी को सरकार की सुरक्षा बीमा योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर आष्टा जनपद सीईओ श्री अमित व्यास, भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री रेखा चन्दनावेली, और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments