नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले के अनेक स्कूल कॉलेजों में नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियां आयोजित

सीहोर,13 अगस्त,2025    कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 01 से 31 अगस्त 2025 तक अनेक नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

 विभाग के उपसंचालक श्री महेश यादव ने बताया कि नशामुक्ति के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधनी के शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय एवं महाविद्यालय, ग्राम मढ़ागाओ, गवाडिया के शासकीय स्कूलों, इछावर के शासकीय मॉडल स्कूल, संदीपनी स्कूल, शासकीय कॉलेज सहित आष्टा एवं सीहोर के अनेक स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम रैलियां आयोजित की गईं। इस अवसर युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments