सीहोर,13 अगस्त,2025 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउण्ड पर की गई। मुख्य अतिथि की भूमिका में एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि एसडीएम श्री तन्मय वर्मा तथा एएसपी श्रीमती सुनीता रावत ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने रिहर्सल में स्कूली बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देखी। फाइनल रिहर्सल के बाद कलेक्टर श्री बालागुरू के तथा एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments