स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय स्कूलों में होगा विशेष भोज का आयोजन

सीहोर,13 अगस्त,2025    शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पीएम पोषण योजना अंतर्गत सभी लक्षित शासकीय शालाओं के विद्यार्थियों के ‘‘विशेष भोज’’ आयोजित किया जाएगा। इस संबंध जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक-एसएसए, सभी जनपद सीईओ एवं नगर पालिका सीएमओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में आयोजित विशेष भोज में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments