सीहोर,14 अगस्त,2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में बलराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भगवान बलराम के बल, आध्यात्मिक महत्व, ज्ञान तथा करुणा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. तृप्ता झा ने भगवान बलराम के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि भगवान बलराम बलिष्ठ तथा महा पराक्रमी होते हुए भी विनाश के स्थान पर सृजन में विश्वास रखते थे, इसीलिए उन्होंने किसी अस्त्र-शास्त्र को धारण न करके विश्व कल्याण के लिए हल को धारण किया। कार्यक्रम में प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा, डॉ जीएल जैन, डॉ तृप्ता झा, डॉ शीलचंद गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र वरवड़े, डॉ. श्याम कुमार, डॉक्टर कमलेश अहिरवार सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
0 Comments