मरणोपरांत देहदान/अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा सम्मानित मरणोपरांत देहदान/अंगदान करने के लिए इच्छुक नागरिक वेबसाइट पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

 सीहोर,14 अगस्त,2025  शासन के निर्देशानुसार स्वेच्छा से मरणोपरांत देहदान/अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजनों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिन नागरिकों ने मरणोपरांत अपना देहदान/अंगदान किया उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। सीएमएचओ श्री सुधीर डेहरिया ने बताया कि सीहोर जिले के आष्टा तहसील निवासी श्री अतुल जैन ने अपने 69 वर्षीय पिता स्वर्गीय श्री अशोक जैन के निधन पर उनके नेत्रों का दान कर दो व्यक्तियों का जीवन रोशन किया। इस पुनीत कार्य के लिए श्री अतुल जैन को 15 अगस्त पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई नागरिक मरणोपरांत अपना देहदान/अंगदान करने की शपथ लेना चाहता है, तो वह वेबसाइट notto.abdm.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस वेबसाइट पर अभी तक सीहोर जिले के 2335 नागरिकों ने मरणोपरांत अपना देहदान/अंगदान करने की शपथ ली है।

Post a Comment

0 Comments