हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण


सीहोर,14 अगस्त,2025   हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर 50 अधिक प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार है। वर्तमान में पृथ्वी पर कम हो रही हरियाली के कारण हमें इसके कई दुष्परिणाम देखने मिल रहे हैं। पौधरोपण करना एवं उसकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारे आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments