नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर से क्षेत्रवासियों ने कहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हो रही परेशानी क्षेत्रवासियों को दी 27 लाख की सौगात, सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन



सीहोर। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग माने जाने वाले पुराने हाईवे स्थित हाउसिंग बोर्ड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अवधपुरी, चाणक्यपुरी, हाउसिंग बोर्ड आदि के अलावा क्षेत्रवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर गुरुवार को वार्ड क्रमांक 21 में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर को क्षेत्रवासियों ने हो रही दिक्कतों से अवगत किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कछुआ की चाल से चल रहे निर्माण कार्य से आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं बारिश होने के पश्चात तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा, वहीं निर्माण एजेंसी को पत्र लिखकर समस्या दूर की जाएगी।

गुरुवार को वार्ड क्रमांक 21 में करीब दो सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर वार्ड 21 के पार्षद कमलेश कुशवाहा और नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता आदि शामिल थे।

वार्ड के पार्षद श्री कुशवाहा ने कहाकि क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है। वहीं गुरुवार को नपाध्यक्ष श्री राठौर ने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अवधपुरी में नौ लाख 61 हजार और कृष्णानगर में 17 लाख 56 हजार की सड़क का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर पार्षदों के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद थे। 


Post a Comment

0 Comments