एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत रोजगार गारंटी परिषद के सिस्टम एनालिस्ट ने ग्राम रिचड़िया का किया निरीक्षण

 सीहोर, 07 अगस्त, 2025   एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत राज्य रोजगार गारंटी परिषद के सिस्टम एनालिस्ट श्री ओवैस अहमद द्वारा आष्टा जनपद के ग्राम रिचड़िया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के तहत कृषि सखियों को सिपरी सॅाफ्टवेयर ऐप के संचालन में आ रही समस्याओं का निदान किया और उन्हें ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    एक बगिया मां के नाम परियोजना का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। इसके तहत सिपरी सॉफ्टवेयर ऐप के माध्यम से जिले के अलग-अलग स्थानों पर भूमि एवं हितग्राहियों का सर्वे कर चयन किया जा रहा है और भूमि तथा हितग्राहियों का चयन कर एनआरएलएम और मनरेगा द्वारा अधिक से अधिक फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए कृषि सखियों एवं स्व सहायता समूह की दीदियों के खेतों को चयनित किया जाएगा। इसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभ होगा।

Post a Comment

0 Comments