सीहोर, 21 अगस्त, 2025 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पीएचई विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम एवं नल जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नल जल प्रदाय योजनाओं में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्यों में प्रगति लाई जाए।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पीएचई द्वारा क्रियान्वित की जा रही सभी प्रगतिरत एकल नल जल प्रदाय योजनाओं के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायें एवं पूर्ण योजनाओं में ट्राईलर्न प्रारम्भ होने की सूचना सरपंच, पंचायत सचिव एवं जनपद को दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में पेयजल की समस्या है, वहां सहायक यंत्री एवं उपयंत्री रूट चार्ट तैयार करें और प्रतिदिन भ्रमण करे तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
.jpeg)
0 Comments