संविधान पूरी तरह लागू हो जाएं तो देश की हर समस्या का समाधान हो सकता है : रमाकांत पिप्पल



सीहोर। डॉ अम्बेडकर धर्मशाला सीहोर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन और संगठन समीक्षा को लेकर आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्य प्रदेश, कार्यक्रम में संगठन कैसे मजबूत करें और जैसी बहन मायावती की सोच है सर्व समाज के शोषित वंचित समाज को अधिकार दिलाना और उनके हक के लिए लड़ना और बसपा महापुरुषों की विचारधारा पर चलती और हमारा कोई भाजपा कांग्रेस की तरह झूठा घोषणा पत्र नहीं हो। हमारा घोषणा पत्र तो भारतीय संविधान हैं और संविधान पूरी तरह लागू हो जाएं तो देश की हर समस्या का समाधान हो सकता है। श्री पिप्पल ने कहा संगठन को मजबूत करना जरूरी है जिले विधानसभा,और सेक्टर पदाधिकारी को मार्गदर्शन दिया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित कमलेश दोहरे जोन प्रभारी ने जिला, विधानसभा, सेक्टर के पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा की। आगामी कार्यक्रमों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। बसपा के शासन कार्य व बहन मायावती पूर्व मुख्यमंत्री यूपी के दिशा निर्देश से अवगत कराया। विशेष अतिथि अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी सीहोर व अतिथि एमपी सागर जिला प्रभारी सीहोर द्वारा संबोधित करते हुए सेक्टर संगठन को मजबूत करने पर अपने विचार रखें। विधानसभा कमेटी के अनुपस्थित व सेक्टर गठन का टारगेट पूर्ण नहीं करने वाले पदाधिकारी को चिन्हित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और आभार व्यक्त संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव भारती द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी, एनपी सागर जिला प्रभारी, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष, नरसिंह भारती‌ ‌ जिला महासचिव, कोमल नागर जिला सचिव, हरिओम बौद्ध जिला कोषाध्यक्ष, आनंद घावरी जिला संयोजक, बद्रीलाल कटारिया, धनराज थेरेल, धर्मेन्द्र कचनेरिया, देवराज पैरवाल, राकेश बौद्ध, देवराज मालवीय, जितेंद्र मकवाना, देवकरण कुरल, अर्जुन पैरवाल, मुकेश मालवीय, धर्मेन्द्र बोयत, जयराम कुरल, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, धीरप अहिरवार, कमल किशोर जाटव, घनश्याम जाटव, थान सिंह, बटनलाल गैलेरिया, लखनलाल बड़ोदिया, देव वक्स बामनिया, सरोज कुमार मालवीय, मंथन बरखने, बलराम पैठारी, अर्जुन बौद्ध, जितेन्द्र जाटव, हरिशंकर मेहरा, रामदीन पैठारी, रोशन बरखने, आशीष गोदरे, जितेन्द्र कदम, प्रदीप बरखने, महेश जाटव सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments