सीहोर, 22 अगस्त, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सीहोर के बढ़ियाखेड़ी स्थित 05 एमएसएमई औद्योगिक ईकाइयों एवं ग्राम खोखरी स्थित दीपक फास्टनर्स ईकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन इकाइयों में चल रही उत्पादन प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की प्रक्रिया को समझा और इकाई प्रतिनिधियों से इकाई के कार्यो, श्रमिकों की जानकरी एवं उद्योग संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उद्योग संचालन में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में उद्योगपतियों से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमएसएमई इकाइयों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विभिन्न उद्योगों का निरीक्षण किया एवं उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने मेसर्स जगदम्बे पाइप एंटरप्राइजेज, मेसर्स उपाध्याय मसाला, मेसर्स युवन कॉर्पोरेशन, मेसर्स भुवन इंडस्ट्रीज और मेसर्स ओम बचावर इंडस्ट्रीज (ओम थर्माकोल) का भ्रमण किया।
खोखरी स्थित दीपक फास्टनर्स इकाई के निरीक्षण दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. को इकाई के संचालक श्री कार्तिकेयन जयपाल ने इकाई की उत्पादन प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही इकाई द्वारा किए जाने वाले नवाचार आईटीआई में इकाई से संबंधित ट्रेड के प्रशिक्षण शुरू करने के संबंध में भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना की और गुणवत्ता तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा एवं एमपीआईडीसी के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्तिथ थे।
0 Comments