सीहोर, 24 अगस्त, 2025 जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और नागरिकों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उददेश्य से कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव तथा महालक्ष्मी पूजन के दौरान मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग करें।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि मिट्टी से बनीं प्रतिमाएं मिट्टी में ही समाहित हो जाती हैं, इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएँ पानी में घुलकर पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुँचातीं तथा जल और भूमि को शुद्ध बनाए रखने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमा का उपयोग हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर त्यौहार मनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है।

0 Comments