सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ श्यामपुर तहसील के ग्राम सरू बरखेड़ा में स्थित सरदार पटेल हायर सेकेण्डरी स्कूल में राष्ट्रीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अनेक विधाओं पर छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कविता- गीत संगीत, नाटक, नृत्य प्रदर्शन व भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता सहित जातिगत व लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, नशाखोरी, अशिक्षा, पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की। शिक्षाप्रद व समाज को सन्देश देने व निर्माण योगदान जैसे विशिष्ट आयोजन को देखकर स्कूल संचालक शैलनिधि बांगरे, प्राचार्य लखन अहिरवार व सेवानिवृत्त सहायक संचालक शिक्षा रवीन्द्र बांगरे ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को नकद प्रोत्साहन राशि व लेखन सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया है।

0 Comments