सीहोर, 24 अगस्त, 2025 प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2025 तक जम्मू-कश्मीर स्थित डल झील श्रीनगर में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन म. प्र. वाटर स्पोर्ट्स केनो स्लालम और रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने खेल का श्रेष्ठतम प्रदर्शन करते हुये 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित 11 पदक अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। डल झील पर आयोजित वाटर स्पोर्ट्स मे खिलाड़ियों ने रोमांचक और संघर्षपूर्ण स्पर्धाओं में अपना उच्चतम क्षमता और शारीरिक दक्षता, कौशल का रचनात्मकता के साथ श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।
कुमारी दीपिका ढीमर और कुमारी प्रगति शर्मा ने क्याकिंग केनोइंग के महिला वर्ग सी-2500 मी. में मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। कुमारी दीपिका ढ़ीमर भैरूंदा तहसील के मंडी गांव की रहने वाली है। 15 साल की दीपिका ने कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि दीपिका की बड़ी बहन कावेरी ने भी वाटर स्पोर्ट में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
0 Comments