व्होल ब्लड एवं ब्लड कम्पोनेन्टस की उपलब्धता के संबंध में जानकारी निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है व्होल रक्त एवं प्लेटलेट कंसन्ट्रेट

सीहोर, 19 अगस्त, 2025   वर्तमान में प्रदेश में वाहक जनित रोगों का संक्रमण काल प्रारंभ हो चुका है। संक्रमण काल के दौरान वाहक जनित रोग जैसे डेंगू, डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया में वृद्धि होने की संभावना अधिक होती है। यह देखने में आया है कि डेंगू रोग के उपचार के दौरान निर्मित जटिलताओं में प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है। सामान्यतः भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार डेंगू रोग से ग्रसित रोगियों को एक्टिव ब्लीडिंग मेनिफेस्टेशन न होने की स्थिति में प्लेटलेट की संख्या 10 हजार तक होने पर भी प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता नहीं होती है। विशेष प्रकरणों में प्लेटलेट्स की संख्या 10 हजार से कम होने अथवा डेंगू रोग के दौरान एक्टिव ब्लीडिंग मेनिफेस्टेशन निर्मित होने के कारण प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में ही चिकित्सकों द्वारा प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन का परामर्श दिया जाता है।

  जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा वर्वें ने बताया कि जिले में शासकीय अस्पताल के प्राइवेट वार्ड, निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स में भर्ती होकर एवं उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों को सम्पूर्ण रक्त एवं कम्पोनेंटस की आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रोसेसिंग चार्जेस दरों के अनुसार प्राप्त किया जा सकता है। राज्य रक्ताधान परिषद (एसबीटीसी) द्वारा व्होल ब्लड एवं ब्लड कम्पोनेन्टस् प्रोसेसिंग चार्जेस के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्धारित दरों के अनुसार व्होल रक्त 1050 रूपये प्रति यूनिट तथा प्लेटलेट कंसन्ट्रेट 300 रूपये प्रति यूनिट शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में 179 लाइसंस्ड ब्लड सेंटर्स है, जिसकी सूची जिला मलेरिया कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments