सीहोर, 19 अगस्त, 2025 जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा "माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान" के तहत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति सजगता और चेतना को विस्तार देना है।
प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी को माटी से परंपरागत एवं स्व निर्मित गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और माटी से बनी हुई मूर्ति की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में बताया कि पीओपी से बनी मूर्ति किस प्रकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। कार्यशाला में बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे वह स्वयं की माटी और स्वयं के शुद्ध जल का प्रयोग करते हुए पवित्र माटी गणेश का निर्माण कर सकेंगे और आने वाली गणेश चतुर्थी में अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर सकेगें। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय, डॉ. ब्रजेन्द्र जायसवाल, श्री जनक सिंह गोयल, श्री प्रदीप सिंह सेंगर, श्रीमती जया राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments