सीहोर, 19 अगस्त, 2025 राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर 20 अगस्त को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर वेक्टर जनित रोग के बचाव, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से जिला और ब्लॉक स्तर पर सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ मलेरिया-प्रभावित और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पहुँच पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों की रोकथाम के उपायों के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही ब्रिडिंग स्रोत में कमी और पर्यावरण प्रबंधन के माध्यम से वेक्टर नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा।
0 Comments