सीहोर, 22 अगस्त, 2025 राज्य माटीकला बोर्ड द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के तहत माटीशिल्पियों को जिला स्तर पर 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 18 से 45 वर्ष आयु तक के इच्छुक आवेदक 10 सितंबर को शाम 06 बजे से पहले कलेक्ट्रेट के जिला पंचायत परिसर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिला पंचायत परिसर से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9479906073 पर संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments