आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित 13 सितंबर 2025 को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत


सीहोर, 20 अगस्त, 2025   प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सम्बंध में एडीआर भवन के सभाकक्ष में न्यायाधीशगण, अधिवक्ताओं, अभियोजन अधिकारीगण, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल की बैठक आयोजित की गई।

   बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ने आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने का आह्वान किया और प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण का विकल्प अपनाना चाहिए एवं पक्षकारों को लाभान्वित करना चाहिए।

बैठक में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग अध्यक्ष श्री योगेश दत्त शुक्ल ने उपभोक्ता आयोग के अंतर्गत आने वाले प्रकरणों में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं से चर्चा कर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के प्रयास करने के लिए कहा। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने नेशनल लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही नेशनल लोक अदालत की आगामी बैठकों के सम्बंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्री संजय गोयल, श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, श्री एमके वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, न्यायाधीश श्री दीपेन्द्र मालू एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव, सचिव श्री राजेश वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, अभियोजन अधिकारीगण, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल्स आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments