विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग ने प्रारंभ की विशेष जागरूकता पहल Officialprime24 पर


सीहोर, 20 अगस्त, 2025  विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिले के स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग द्वारा "स्वास्थ्य संवाद एक कदम स्वास्थ्य की ओर" नामक एक विशेष पहल प्रारंभ की गई है। जिसका प्रसारण https://youtu.be/-K2wpZkgK0s?si=t6l4-lcFqTrOU6BL (Officialprime24 social platform youtube) पर आज से हो रहा है | इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाना और उपाय बताकर जागरूक करना है। ताकि जिले को डेंगू मुक्त बनाया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे ने बताया कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों को जागरूकता और सतर्कता से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए पानी को इकट्ठा न होने दें तथा घर के आस-पास सफाई रखें और मच्छर रोधी उपाय अपनाएँ। ताकि मच्छर न पनपे और इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments