सीहोर, 20 अगस्त, 2025 जिला चिकित्सालय में स्वस्थ यकृत मिशन के तहत फ्री फाइब्रो स्कैन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के 109 मरीजों का फाइब्रोस्कैन मशीन द्वारा फाइब्रो स्कैन किया गया। इसके साथ ही इससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। मरीजों को खानपान एवं जीवन शैली में सुधार करने की सलाह दी गई। ताकि लिवर सिरोसिस एवं लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके। शिविर में जिला नोडल ऑफिसर डॉ राजेश कुमार एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर आरके सिंघल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।
0 Comments