आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में संगठन का विस्तार करेगी पार्टी

 सीहोर। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आष्टा रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार तथा आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति तय करना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी सीहोर जिले में संगठन का विस्तार किया जायेगा और आगामी नगरीय निकाय चुनावों में पूरी ताकत, सक्रियता और रणनीति तैयारी के साथ पार्टी प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। पार्टी का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शीता और जनहितकारी स्थानीय प्रशासन को स्थापित करना है।

पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का ऐलान किया। इसके माध्यम से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे जनसमर्थन को सशक्त किया जा सके।

बैठक में सीहोर जिला प्रभारी हरीश पाठक, सज्जाद हुसैन, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष आई. ए. खान, सीहोर जिला कार्यकारी अध्यक्ष चेतन कुमार वास्तवर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी महान कौशल, शिवराम परमार (एडवोकेट), सचिन भाटी, जयदीप भाटी, अनिल वर्मा, दौलत सिंह मेवाडा, अशोक कुमार, इंदर सिंह राजपूत, अतुल सोनी, जितेंद्र सोलंकी, जावेद उल्लाह, अखिलेश जैन, अर्जुन सिंह भाटी, ओंकार सिंह बामनिया, पारस जैन, संदीप जैन, सतीश राजपूत, राजेश सोलंकी, विनोद शर्मा, मुकेश जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह आम जनता के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले चुनाव में एक सशक्त और विश्वसनीय विकल्प के रूप में सामने आएगी।



Post a Comment

0 Comments