जिला पंचायत सीईओ ने किया मत्स्यबीज उत्पादक मालवा फिश हैचरी का निरीक्षण

 



सीहोर, 18 जुलाई, 2025    जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम पिपलनेर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनाई गई जिले की मत्स्यबीज उत्पादक मालवा फिश हैचरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत सरोवर तालाबों में मत्स्यबीज संचयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले को मत्स्यबीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान मत्स्योद्योग सहायक संचालक श्री प्रशान्त हर्ष, एवं श्री बीएम सिंह सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments