किसानों को दिया गया मधुमक्खी पालन के संबंध में प्रशिक्षण जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 



सीहोर, 18 जुलाई, 2025  उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा नेशनल बी कीपिंग हनी मिशन के तहत सीहोर स्थित आरएके कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों को मधुमक्खी पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किसानों को मधुमक्खी पालन, उनका जीवन चक्र, आर्थिक महत्व सहित अन्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही पैकेजिंग, विपणन, मधुमक्खी के छत्ते एवं कॉलोनियों के रख-रखाव के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में शासकीय योजना अंतर्गत अनुदान के संबंध में भी जानकारी दी गई। सेमिनार में डॉ. मोहम्मद यासीन, डॉ राजेश वर्मा, डॉ.दीपक कुशवाहा,डॉ आरके धाकड़ सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments